पीठासीन अधिकारी बोले दूसरे दिन तहसील मुख्यालय में होगी मतगणना और रात को करा दी मतगणना
प्रत्यासियों और मतगणना अभिकर्ताओं के बगैर हुए मतगणना से असंतुष्ट प्रत्यासी ने किया पुनः मतगणना की मांग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अंतर्वेद ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार रमेश पाण्डेय ने पुनः मतगणना कराने निर्वाचन अधिकारी ढीमरखेड़ा को आवेदन किया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अंतर्वेद में मतदान प्रक्रिया रात 10 बजे तक सम्पन्न हुई। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि विबाद की स्थिति उत्पन्न होने पर मतगणना रात में न होकर दूसरे दिन ढीमरखेड़ा मुख्यालय में होगी। जिसके बाद मतगणना अभिकर्ता घर लौट आये। और पीठासीन अधिकारी के द्वारा मतगणना 4 बजे रात तक कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पीठासीन अधिकारी के द्वारा मतगणना अभिकर्ताओं को गुमराह कर मतगणना करा दी गई। सुबह प्रत्यासियों ने गणना पत्रक मांगा तो अधिकारी ने गणना पत्रक भी नहीं दिए। सरपंच का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार रमेश पाण्डेय ने अंतर्वेद के मतदान केंद्र क्रमांक 88, 89, 90, 91, 92 की पुनः मतगणना कराने की मांग किया है।



