मध्य प्रदेश

धराशायी पान बरेजों का अभी तक नहीं हुआ सर्वे, पान उत्पादक परेशान

रिपोर्टर : संतीश चौरसिया
उमरियापान l विगत 15 दिनों पहले तेज आंधी तूफान व बारिश से उमरियापान में पान बरेजा धराशायी हो गए थे लेकिन आज दिनांक तक राजस्व विभाग के द्वारा सर्वे तक नहीं कराया गया । जिससे पीडित पान उत्पादकों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीदों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। जानकारी अनुसार 18 जून की रात तेज आंधी तूफान से उमरियापान निवासी पान उत्पादक चंद्रकांत चौरसिया एवं खर्रू चौरसिया के लगभग एक सैकडा पारी पान बरेजा धराशायी हो गये थे। जिससे पीडितों को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। बताया जाता है पान उत्पादकों ने कड़ी मेहनत कर पान बरेजा तैयार किया था। लेकिन आंधी तूफान ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। जिससे पान किसान दुखी है। पिड़ित पान उत्पादकों ने जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से मांग की है कि धराशायी हुए पान बारेजा का अति शीघ्र सर्वे कराया जाए जिससे पान किसानों को राहत राशि मिल सके l

Related Articles

Back to top button