मध्य प्रदेश

बुजुर्ग दम्पत्ति ने एक साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर किया मतदान

सिलवानी । नगरीय निकाय नगर परिषद सिलवानी में बुधवार को हुए मतदान में अनेक बुजुर्ग दम्पत्ति एक साथ मतदान करने पहुंचे। सिलवानी के वार्ड क्रमांक-1 में बुजुर्ग दम्पत्ति 83 वर्षीय राजाराम तथा 80 वर्षीय मीराबाई ने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। इसी प्रकार 92 वर्षीय जानकी प्रसाद दुबे तथा उनकी पत्नि 82 सावित्री देवी ने भी एक साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद ऊंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए उन्होंने कहा कि वोट डालना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है। प्रत्येक मतदाता को अपने वार्ड, नगर, क्षेत्र के विकास के लिए जरूर मतदान करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button