पंडालों और जुलूस में बजाए भक्ति गाने, फिल्मी गाने बजे तो होगी कार्रवाई
थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने समिति सदस्यों को दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l प्रथम पूज्य, विंध हर्ता भगवान श्री गणेशोत्सव पर्व को लेकर बुधवार को उमरियापान थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
थाना प्रभारी एस राज पिल्लई ने गणेश उत्सव समिति के सदस्यों को रात 10 बजे के बाद डीजे साउंड नहीं बजाने और पंडालों में भगवान श्री गणेश के गाने बजाने के निर्देश दिए। रात्रि में पंडालों में समिति सदस्यों को रुकने, ताश पत्ते और शराब खोरी नहीं करने के लिए कहा गया । उन्होंने कहा कि विसर्जन के दिन भी डीजे साउंड पर भक्ति गाने बजाएं । फिल्मी गाने बजाने पर डीजे संचालक और समिति सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होगी। इसके पहले बांडओवर की कार्रवाई की जाएगी।बैठक में थाना क्षेत्र में चल रही शराब की अवैध पैकारियों के बंद कराने की मांग भी ग्रामीणों ने उठाई। इस दौरान मास्टर शिवकुमार चौरसिया, राजेश ब्यौहार, संतोष दुबे, पारस पटेल, ग्राम प्रधान अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पोराणिक, जयप्रकाश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, राजेंद्र खरे, जितेन्द्र अरोरा, सुखदेव प्रसाद चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, सुशील पाल, राजेश राय, सतीश चौरसिया,, वंशरूप चौरसिया, वैभव चौरसिया, पंकज तिवारी, विराट पांडे, प्रहलाद सोनी, हिमांशु चौरसिया, महेंद्र चौहान, महेन्द्र पटेल, अंकित झारिया, राजेन्द्र चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित नगर के गणमान्यजन उपस्थिति रहे ।



