घर में ताला लगाकर दूसरी कॉलोनी में रिश्तेदार के घर गए मकान मालिक के घर के टूटे ताले नकदी सहित लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
मुख्यालय पर चोरियों की वारदातों का सिलसिला फिर शुरू…..
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बारिश के मौसम में जिला मुख्यालय पर चोरी की वारदातों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है।जिससे लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।चोर गिरोह ऐसा लगता है कि सूने घरों की पहले रैकी करता है ।बाद में चोर गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।पूरेन तालाब घाट के समीप दिनदहाड़े खेत की टपरिया में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर नकदी जेवर चुराकर ले गए थे।इस अँधेकत्ल के हत्यारे अभी तक पकड़े नहीं गए।
थाना कोतवाली के अंतर्गत बीती रात अवन्तिका कॉलोनी वार्ड 13 निवासी तरण जाटव के सूने मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 50 हजार रुपये नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चुराकर चंपत हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तेज बारिश की वजह से तरण जाटव अपने घर में ताले डालकर अपने रिश्तेदार के संस्कार बिहार कालोनी गए थे।चोर नकदी50 हजार समेत सोना चांदी के जेवरात चुराकर ले गए हैं।कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत केस रजिस्टर्ड कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।



