क्राइम

एक बार फिर हुई त्रिमूर्ति जैन मंदिर में चोरी, चोर पुलिस को खुलेआम दे रहे चुनौती

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का मुआयना
सिलवानी। नगर के सियरमऊ रोड स्थित त्रिमूर्ति जैन मंदिर में बीती रात चोरों ने एक बार फिर दानपेटी पर धावा बोलकर दानराशि चुरा कर ले गये। घटना की जानकारी मिलने पर सिलवानी पुलिस पहुंची। वही घटना की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने घटना स्थल कर मुआयना कर पुलिस को आवष्यक दिशा निर्देश दिये। स्वाइंग गार्ड ने भी श्वान के साथ घटना की बारीकियों से अध्ययन किया।
ज्ञातव्य है कि 3 जुलाई को त्रिमूर्ति जैन मंदिर में अज्ञात चोर ने धावा बोलकर दानपेटी को निशाना बनाया था। और पुलिस उस घटना की खोज मेे लगी हुई थी । 11 जुलाई को अखण्ड दिगम्बर जैन समाज ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर घटना का पर्दाफाश करने का आग्रह किया था। चोरो ने पुलिस और जैन समाज को चुनौती देते हुये गुरूवार की रात्रि एक बार धावा बोलकर उसी दानपेटी से लगभग 25 से 30 हजार रूप्ये चोरी कर ले गये। पिछली बार की चोरी की सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई थी, इस बार चोरो ने चालाकी दिखाते हुये चोरी करने के पूर्व सीसीटीव्ही कैमरे के बायर काटकर चोरी को अंजाम दिया है। त्रिमूर्ति मंदिर में एक पखबाडे में दूसरी बार चोरी घटना होने से जैन समाज में काफी आक्रोश है। समाजजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को घटना का शीघ्र खुलासा करने की बात कही नहीं तो समाज द्वारा आंदोलन के बाध्य होना पड़ेगा।
बाइट- 01 कौशल जैन, महामंत्री जैन समाज
बाइट- 02 विभोरकांत जैन, महामंत्री त्रिमूर्ति जैन मंदिर
बाइट- 03 अमृतलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन

Related Articles

Back to top button