ढीमरखेड़ा जनपद की 42 पंचायतों में निर्विरोध चुने गये उपसरपंच
ग्राम पंचायत पचपेढ़ी से विवेक (रिंकू) मिश्रा, उमरियापान से जागेश्वर सोनी निर्विरोध उपसरपंच बने
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रथम चरण में रविवार को ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायतों में प्रथम सम्मिलन आयोजित किये गये। ढीमरखेड़ा जनपद के अंतर्गत कुल 73 पंचायत आती है जिसमें से 42 जगह पर आपसी सहमति के आधार पर उपसरपंच चुने गये और बाकी जगह मतदान प्रक्रिया के द्वारा चुनाव संपन्न कराये गये।
इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत पचपेढ़ी से विवेक (रिंकू) मिश्रा भी निर्विरोध उपसरपंच चुने गये। इसके पहले पचपेढ़ी पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 से पंच का चुनाव भी निर्विरोध हुआ था जिसमें विवेक मिश्रा पंच चुने गये थे। निर्विरोध उपसरपंच चुने जाने के बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तद्परांत उपस्थित पंचों द्वारा फूल मालाओं से विवेक मिश्रा का स्वागत किया गया।
ग्राम पंचायत बरौदा से कुलदीप तिवारी विजयी हुये। यहां पर सहमति नहीं बनने के कारण मतदान प्रक्रिया अपनाई गई जहां पर दो फार्म भरे गये जिसमें से कुलदीप तिवारी को 9 मत प्राप्त हुये वहीं दूसरे प्रत्याशी को मात्र 2 मत मिले। निर्विरोध उपसरपंच चुने जाने के बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
ग्राम पंचायत मंगेली से विराट पांडे उपसरंपच बने। देवरी पंचायत से सतीश चौबे, घुघरा से प्रकाश गौतम, बरेली से अशोक उपाध्याय, धरवारा से अमित गर्ग इसी तरह ग्राम पंचायत घुघरी से विनीत परौहा को उप सरपंच निर्वाचित हुये है। निर्वाचन उपरांत सभी विजयी हुये उप सरपंच बने प्रत्याशियो को पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
शपथ ग्रहण 2 अगस्त को
निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी विजयी हुये सरंपच, उपसरपंच, पंचों के प्रथम सम्मिलन 2 अगस्त को आयोजित किये गये है जहां पर सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई और पदभार ग्रहण किया जायेगा।
उमरियापान से जागेश्वर सोनी निर्विरोध उपसरपंच बने
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय आम पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत रविवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 73 ग्राम पंचायतों मैं नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का प्रथम समिम्लन का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में उपसरपंच का निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इसी क्रम में कटनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरिया पान में रविवार को आयोजित प्रथम समिम्लन में उपसरपंच का निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ । वार्ड क्रमांक 18 से निर्वाचित पंच जागेश्वर ( धन्नू सोनी ) ने उपसरपंच पद हेतु नामांकन फार्म पीठासीन के पास जमा किया स श्री सोनी को सभी 19 वार्ड के पंचों ने समर्थन देकर निर्विरोध उपसरपंच चुना। पीठासीन अधिकारी ने जागेश्वर सोनी को उपसरपंच निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया। जागेश्वर सोनी को उपसरपंच निर्वाचित होने पर नवनिर्वाचित सरपंच अटल ब्यौहार, पंच श्रीमती अनीता संजीव चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, सुनील चौरसिया, संतोष पौराणिक, मन्नू चौरसिया, सूरज गौटिया, आदि पंचों द्वारा नवनिर्वाचित उपसरपंच जागेश्वर सोनी का तिलक एवं फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई प्रेषित की । इसी तरह ग्राम पंचायत टोला में उपसरपंच के दो दावेदारों ने नामांकन फार्म जमा किया। पीठासीन अधिकारी के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कराई गई जिसमें प्रदीप पटेल को 7 मत मिले प्रतिद्वंदी भल्लू पटेल को 6 मत मिले । पीठासीन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित उपसरपंच प्रदीप पटेल को जीत का प्रमाण पत्र दिया । उपस्थित सभी पंचों द्वारा प्रदीप पटेल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी।



