साँची में बनेगा सौर्य उर्जा हब, उपभोक्ताओं को किया सचेत स्वास्थ्य मंत्री बोले बिजली की फिजूल खर्ची रोकें
बिजली की बचत में ही हम सब की भलाई है
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सागर रोड़ रायसेन स्थित चिड़िया टोल वन परिसर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 समारोह। इस अवसर पर समारोह के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व धरोहर साँची बौद्ध स्तूप मुख्यालय पर सौर्य ऊर्जा हब बनाया जा रहा है।जिससे ग्रामीणों और किसानों को सौर्य ऊर्जा प्लांट की प्लेटें कनेक्शन सब्सिडी पर दिए जाने का सरकार ने फैसला लिया है।उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि बिजली की फिजूल खर्ची पर रोक लगाएं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मीडिया कर्मियों के सवाल पर जबाव देते हुए कहा कि नगर सरकार भाजपा की बनेगी। इसके लिए निर्दलीय उम्मीदवारों से सीएम शिवराज सिंह चौहान से बातचीत हो चुकी है।बीजेपी से नपाध्यक्ष के प्रबल दावेदार सविता जमना सेन ने भी नगर सरकार भाजपा की बनाए जाने का दावा किया है।इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे जिपं सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे, जमना सेन जगदीश अहिरवार, अशोक राठौर, ब्रजेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित हुए।



