क्राइम

पिकप और बाइक की टक्कर, 2 गंभीर घायल, रायसेन रिफर

सिलवानी। सोमवार की शाम को सिलवानी उदयपुरा स्टेट हाइवे 44 के हमीरपुर पुलिया के पास पिकप एवम मोटर साईकिल की टक्कर हो गई। जिसमे मोटर साइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुरा की ओर से आ रही महिन्द्रा पिकप क्रमांक एमपी 38 जी 1085 ने सिलवानी की ओर से जा रहे बाइक सवार कविन्द्र ठाकुर पिता खुमानसिंह आदिवासी उम्र 25 साल निवासी चिरचिटा, कन्हैया पिता दशरथ कहार उम्र 22 साल निवासी चिरचिटा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।जहाँ डॉ. आर.एस. पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायसेन रिफर किया गया।पुलिस पिकप वाहन को जप्त कर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button