कृषि
मूंग की समर्थन मूल्य की खरीदी 4 अगस्त से शुरू होगी

भोपाल । मध्यप्रदेश में मूंग की समर्थन मूल्य की ख़रीदी 4 अगस्त से शुरू हो रही है। इसके लिये किसानों का पंजीयन कार्य 28 जुलाई तक पूरा हो गया है। कृषि विभाग शीघ्र ही औपचारिक आदेश जारी करेगा। इस बार प्रति हेक्टेयर उत्पाकता 13 से 14 किवंटल रखी जा सकती है। पिछले वर्ष यह 14.87 किवंटल प्रति हेक्टेयर उत्पाकता से खरीदी की गई थी। इसके अनुसार किसानों ने जितने रकबे का पंजीयन कराया है उस आधार पर मूंग की प्रति हेक्टेयर उत्पाकता उतनी ही बेच पाएंगे।
मूंग की समर्थन मूल्य की ख़रीदी संबंधित खबरे देखने के लिये क्लिक करे
मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य की खरीदी के पंजीयन 18 जुलाई से
18 जुलाई से पंजीयन हुए शुरू : मूंग के लिए पंजीयन कार्य , 28 जुलाई तक चलेंगे



