गांव की सरकार ने संभाला कामकाज, पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच, पंचों को दिलाई गई शपथ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद की सभी 73 पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया गया और शपथ दिलाई गई। स्मरण रहे कि ढीमरखेड़ा विकाखंड में प्रथम चरण में चुनाव संपन्न हुये थे। लिहाजा निर्वाचन आयोग द्वारा तय किया गया था कि जहां भी प्रथम चरण में चुनाव संपन्न हुये थे वहां पर 2 अगस्त को प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया जायेगा और सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जायेगी।
इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत पचपेढ़ी में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन सभी की मौजूदगी में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह उपस्थित रही। गा्रम पंचायत पचपेढ़ी के नवनिर्वाचित सरपंच शिवचरण पटेल चैता, उपसरपंच विवेक मिश्रा रिंकू एवं समस्त पंचों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों द्वारा अंकुर अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाधार चौबे द्वारा की गई एवं शपथ मथुरा प्रसाद झारिया द्वारा करवाया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पचपेढ़ी सचिव सचिव ब्रजेश गौतम, भूतपूर्व सरपंच शैलेन्द्र झारिया, सिद्धार्थ दीक्षित सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी तरह ग्राम पंचायत बरौदा में भी शपथ ग्रहण करवाया गया जहां पर सिहोरा नगर पालिका के पूर्व पार्षद सुनील तिवारी द्वारा शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित सरपंच रतिराम कोल, उप सरपंच कुलदीप तिवारी एवं समस्त पंचों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान अनंतराम गर्ग, दीनदयाल पटेल, सचिव रमेश झारिया सहित ग्राम के गणमान्यजन उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों द्वारा पौधा रोपण किया गया।
उमरियापान पंचायत भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम
जिले की सबसे बड़ी पंचायत उमरियापान में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच अटल ब्यौहार, उप सरपंच जागेश्वर सोनी एवं सभी 18 पंचों को शपथ दिलाई गई। सचिव सतीश गौतम सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजीलाल पौराणिक, सुखदेव चौरसिया, वंशरूप चौरसिया, सी एल शुक्ला, दीपचंद बर्मन, जयप्रकाश चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, टेकचंद चौरसिया का फूल माला पहनाकर कर रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया ने स्वागत किया l कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त सचिव सतीश गौतम ने किया l



