अमृत महोत्सव : 150 महिलाएं बना रही हैं एक लाख तिरंगे झंडे, जिले के 10 सेंटरों पर किए जा रहे हैं दाे तरह के झंडे तैयार
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के लिए इन दिनाें 10 सेंटरों पर झंडे बनाने का काम चल रहा है। यह काम यहां रायसेन जिले में इस बार महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि समूह की 150 महिलाएं इन दिनाें इन तिरंगा झंडों काे बनाने में जुटी हुई हैं।जिपं सीइओ और हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारी पीसी शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें डीईओ एमएल राठौरिया, शिक्षकों ने हिस्सा लेकर हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की।सीईओ शर्मा ने बताया कि 3 लाख राष्ट्रीय तिरंगा झंडे बनकर तैयार हो चुके हैं ।
इससे स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को न केवल रोजगार मिल रहा है बल्कि देशप्रेम की भावना भी मजबूत हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा 11 से 17 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक शासकीय कार्यालयों, घरों, प्रतिष्ठानों आदि पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक जिलेवासी से अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील भी की जा रही है। इसी के मद्देनजर तिरंगे झंडों का निर्माण कराया जा रहा है।
रायसेन शहर सहित जिले की सभी 9 तहसीलों में यह महिलाएं इन झंडाें काे बना रही हैं। स्वसहायता समूहों के द्वारा दाे साइज के झंडे बनाए जा रहे हैं। छाेटे साइज का झंडा 15 रुपए विक्री मूल्य का बनाया जा रहा है, जबकि बड़े साइज का 25 रुपए विक्रय मूल्य का बनाया जा रहा है। दाेनाें तरह के 50-50 हजार झंडे बनाने हैं। जिनसे समूहों काे प्रति झंडा तीन से छह रुपए तक की आय हाेगी। इसतरह से करीब 5 लाख रुपए की कमाई इन समूहों की हाे जाएगी।
अब लगाएंगे स्टाॅल….
स्व सहायता समूहों के द्वारा झंडे निर्माण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है और अब तक इन समूहों के द्वारा जिलेभर में करीब 3 लाख तिरंगा झंडाे का निर्माण किया जा चुका है। एनआरएलएम के डॉ ए राजा ने बताया है कि यह जाे झंडे समूहों द्वारा बनाए गए हैं, उनकाे अब विक्रय करना शुरु किया जाएगा। इसके तहत रायसेन नपा परिषद में तीन जगह पर स्टाॅल लगाए गए हैं। जबकि गैरतगंज बेगमगंज सिलवानी दो दो एक जगह पर लगाए गए हैं स्टाल।। ऐसे ही सभी निर्माण सेंटर स्थल पर इनकी विक्री के स्टाॅल साेमवार तक लगना शुरु हाे जाएंगे।



