तिरंगा साइकल जन जागरूकता रैली का आयोजन, बच्चो ने दिया सन्देश
नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेशु विभोर जैन ने हाथ में तिरंगा लेकर बच्चो का उत्साह बढ़ाया
सिलवानी । सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सीएम राइज विद्यालय से तिरंगा साइकल जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेशु विभोर जैन ने हाथ मे तिरंगा लेकर रैली नगर में जागरूकता के लिये रवाना की एवं भी पैदल रैली में सम्मिलित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आजाद राय, मो तारिक, स्वतन्त्र नेमा, विभीर जैन आदि उपस्थित रहे। रैली में देश भक्ति से ओत प्रोत नारे लगाते हुए नागरिको को अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया ।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेशु विभोर जैन ने नागरिको से आग्रह किया कि वह 13 से 15 अगस्त तक हर घर मे तिरंगा झंडा अवश्य रूप से फहराए तथा देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को स्मरण कर याद किया जाए । और देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया।




