मध्य प्रदेश

मशहूर कव्वाल मुकर्रम वारसी एंड कव्वालों ने पेश की देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति भावना से सराबोर कव्वालियां


रात 12 बजे तक चली कव्वालियां, बारिश के बावजूद दर्शकों की भारी भीड़ जुटी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। 
रायसेन शहर के राष्ट्रीय पर्व  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर न्यू मार्केट इंडियन चौराहे के समीप  रंगारंग कव्वाली का आयोजन किया गया ।जिसमें राजधानी भोपाल के मशहूर कव्वाल मुकर्रम वारसी एंड कव्वालों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कव्वाली का आयोजन किया गया ।साथ ही देशभक्ति गीतों पर आधारित  कव्वाली का नजराना पेश कर दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी । बारिश होने  की वजह से यह आयोजन रात्रि 11:30 तक चला ।  लेकिन कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के बावजूद भी दर्शक आसपास की दुकानों के टीनशेड  और उनकी गैलरी में बैठकर कव्वालियों का आनंद उठाते रहे ।कव्वाली का आयोजन आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी रायसेन की ओर से किया गया था। जिसमें अतिथियों का सम्मान ऑल इंडिया कमेटी कमेटी रायसेन की ओर से किया ।
आजादी के अमृत महोत्सव जश्ने आजादी 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी रायसेन जिलाध्यक्ष अब्दुल जमील भूरा भाई आरा मशीन हुजैफा उजेफ, सलमान इंडियन, साहिल खान ,शिराज अयान खान रहे।
   ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी की तरफ से अतिथियों का तिरंगा साफा बांधकर किया।
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी रायसेन के सदस्यों ने किया।फेमस कव्वाल मुकर्रम वारसी एंड पार्टी भोपाल ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीतों पर कव्वालियां पेश की।कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन ,
जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, डॉ .अब्दुल जमील खान, भूरा भाई आरा मशीन, डॉ.जीसी गौतम, मनोज अग्रवाल, हकीम उद्दीन मंसूरी, अलीम पटेल ,एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव,, राजू राठौर, जुबेर खान  पार्षद, जावेद अहमद खान,  शिवराज सिंह कुशवाह,  लालू जैन, जावेद अहमद खान उपस्थित  हुए।
बबलू मीणा, भूरा भाई आरामशीन हुजैफा उजेफ ने कव्वालों पर जमकर नोट लुटाए। कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम, बीजेपी नेता जमना सेन, सलमान इंडियन संजीत संजू जाट ने भी नोट लुटाए। युवा नेता  तलत बेग, शेहबार खान हुजैफा उज़्ज़ामा दीपक मालवीय जमनसेन शेहबार खान हकीम उद्दीन नोट लुटाए।
ये कव्वालियों का किया गायन…
मशहूर कव्वाल मुकर्रम वारसी उनके सहयोगियों ने हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए.. दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए..। तेरे रफ़ते सनम मिल गए हम…धरती सुनहरी अंबर नीला ओ ऐसा देश है भारत देश है मेरा एक से बढ़कर कव्वालियों की प्रस्तुति दी गई।

Related Articles

Back to top button