मध्य प्रदेश
पानी के बीच तुलसीपार में हुआ ध्वजारोहण
सिलवानी । सोमवार 15 अगस्त 2022 को ध्वजारोहण के समय विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय तुलसीपार विकासखंड सिलवानी में सुबह 6:30 बजे से नदी के तेज बहाव के कारण विद्यालय के चारों तरफ 8 से 10 फीट पानी बह रहा था कोई भी विद्यार्थी, शिक्षक विद्यालय के तक नहीं पहुंच पाया । तब 300 फुट की दूरी पर खड़े होकर ध्वजारोहण का कार्य किया । संस्था के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह ठाकुर संस्था के व्यायाम शिक्षक उमराव सिंह धाकड़ एवं प्रयोगशाला सहायक शिक्षक गोपाल श्रीवास्तव रस्सी का सहारा लेकर बमुश्किल विद्यालय में पहुंचे एवं ध्वजारोहण किया।





