मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर झण्डा वंदन के साथ हुए विविध आयोजन

सिलवानी। तहसील मुख्यालय सहित समूची तहसील में देश की आजादी का अमृत महोत्सव रिमझिम बारिष के बीच उमंग, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया। नगर की शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं आदि भवनों पर देष की आन बान शान के प्रतीक तिरंगे झण्डे को फहराया जाकर सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय भवनों में प्रकाश किया गया।
नगर पंचायत
नगर परिषद द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किए गया। नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक द्वारा कार्यालय भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नगर परिषद उपाध्यक्ष निशा संतोष सोनी, पार्षदों तथा नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई । नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मां सरस्वती के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद व जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग शामिल हुए।
जनपद पंचायत
जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष तरूवरसिंह राजपूत के द्वारा झण्डा वंदन किया जाकर सलामी दी गई। जनपद पंचायत कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर में उपाध्यक्ष बाबू पटेल, सीईओ सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
कृषि उपज मंडी समिति
कृषि उपज मंडी समिति सिलवानी के कार्यालय प्रांगण में तहसीलदार रामजीलाल वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, एवं राष्ट्रगान का गायन किया। इस अवसर पर सचिव रितु गढ़वाल, सदस्य एवं व्यापारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विभिन्न कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
तहसील सह एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार रामजीलाल वर्मा ने ध्वजारोहण किया तत्पचष्चात षहीद स्तंभ पर फूल अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धांजलि दी।
एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी राजेष तिवारी, उप वन मंडल कार्यालय में एसडीओ प्रदीप रजक, थाना भवन पर टीआई मायासिंह, नगर के गांधी चबूतरे पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर नगर पंचायत सीएमओ सुनील जैन, सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य नर्वदाप्रसाद शिल्पी ने ध्वजारोहण किया। प्रिंसटन काॅलेज प्रांगण प्राचार्य संजीव रघुवंशी, सिविल हॉस्पिटल में बीएमओ डॉ एचएन मांडरे द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया।
आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शहीदों के सम्मान में सिलवानी नगर के युवाओं और छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा झण्डा यात्रा रैली के रूप मे पैदल एवं वाहनो से रैली निकाली गई। जो कि बजरंग चैराहा से प्रारंभ होकर गांधी चबूतरा, पुराना बस स्टैंड तहसील प्रांगण, सरस्वती नगर से होते हुए बजरंग चौराहे पर आकर युवाओं द्वारा रैली का समापन किया गया रैली में शामिल युवक देश भक्ति के नारे लगते हुए डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जा रहे थे रेली मे शामिल सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों में तिरंगा झण्डा लहराते चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button