संपूर्ण नगर विकास हमारी प्राथमिकता- जिनेश सिंघई
नगर परिषद प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
रिपोर्टर : शानू मंसूरी
गैरतगंज। संपूर्ण नगर विकास हमारी पहली प्राथमिकता है, वार्डवासियों एवं पार्षदगणों के साथ नगर की जनता ने जो विश्वास मुझ पर किया है उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। यह बात नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने नगर परिषद प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही।
नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष जिनेश सिंघई, उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर समेत पार्षदगणों का शपथग्रहण समारोह नगर के ब्लॉक प्रांगण में आयोजित किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा व जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश किरार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने की।




