सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
सिलवानी। जन्माष्टमी के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुष्पेंद्र शर्मा वनरक्षक, वन विभाग सिलवानी उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील जैन सीएमओ नगर परिषद सिलवानी, कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण जैन (अध्यक्ष वीर शिवाजी शिक्षण समिति द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें प्रेरणा देता है, वे एक कुशल वक्ता, रणनीतिकार, प्रबंधक थे और मित्रता की सच्ची परिभाषा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से परिभाषित होती है, उनके द्वारा दिया गीता का ज्ञान आज भी सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रासंगिक है।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर की गई। इस अवसर पर भैया/बहिनों द्वारा भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया, भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां श्री ग़ोविन्द नामदेव, बहिन नीलू चौरसिया (पूर्व छात्रा), बहिन सौम्या नेमा (पूर्व छात्रा) द्वारा दी गयीं। विद्यालय प्राचार्य विनय कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की भूमिका रखी तथा ऐसे आयोजन क्यों आवश्यक है इसकी महत्ता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रांगण में भैया/बहिनों द्वारा मटकी फोड़ी प्रतियोगिता में सहभागिता की गयी। जिसमे विजेता व सांस्कृतिक उत्सव में शामिल सभी भैया-बहिनो को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कृष्ण स्वरूप में आये नन्हे भैया-बहिनो को उपहार दिए गए। जन्माष्टमी कार्यक्रम में समिति सदस्य रामकृष्ण रघुवंशी, मयंक रघुवंशी, मनीष गौर, प्रहलाद रघुवंशी संग अभिभावक व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र दुबे एवं समीक्षा रघुवंशी द्वारा किया गया।



