नि:शुल्क प्राथमिक उपचार केन्द्र में लगभग 200 लोगों का हुआ स्वास्थ्य चेकअप
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l श्रावण मास के पावन पर्व पर प्रभु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा निशुल्क प्राथमिक उपचार केन्द्र सत्यनारायण मंदिर के सामने वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार सिंघानिया के निवास स्थान पर लगाया गया । विगत कई वर्षों से सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति मध्यप्रदेश कटनी द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आनंद मेला लगता है l जिसमें हजारों श्रद्धालुओं भक्तगणों के साथ ही आसपास क्षेत्रों से आए लोगों की भीड़ भाड़ रहतीं हैं l उनके जीवन के स्वस्थ मंगलकामनाएं करते हुए संस्था द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा केन्द्र मेंं महिलाओं व बुजुर्गों सहित अन्य सभी गणमान्य नागरिकों की जांच हुई, नि:शुल्क प्राथमिक उपचार सहायता शिविर में विशेष सराहनीय सहयोग नाक,कान गला विशेषज्ञ डॉ वाॅय सुब्बाराव द्वारा लगभग 80 लोगों का वीपी चेकअप किया गया और बच्चों के नाक कान गला का चेकअप किया गया l डाॅ स्वाती कर्ण ने महिलाओं व बेटियों को सिर दर्द, बुखार, सर्दी, खासी संबंधित महत्वपूर्ण समास्याओं की जानकारी देते हुए उनके स्वास्थ्य चेकअप किया l डॉ एस आर साहू, अश्विनी पांडे, ने बच्चों को इस मौसम में बदलाव आने हेतु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उक्त स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक उपचार सहायता दवा प्रभारी देवेन्द्र दुबे, रोशन कर्ण द्वारा लोगों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई। उक्त आयोजित प्राथमिक उपचार सहायता शिविर में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा बताया गया कि इस कोविड 19 काल में दो तीन वर्षों से कोई भी ऐसे धार्मिक आयोजन और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं हुए हैं l विगत वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी प्रभु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आनंद उत्सव मेले में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक बढ़-चढ़ कर शामिल हुए हैं l उनके जीवन के स्वस्थ मंगलकामनाएं को लेकर सामाजिक समरसता समभाव आपसी सदभावना मानवता जनहित में इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 लोगों को नि:शुल्क चेकअप हुआ और उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित किए गए हैं। इस पुनीत अवसर पर अहम भूमिका निभाई सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य समाजसेवी अमित निषादराज, नाड़ी वेद डॉ आर एस खरे, गायत्री ज्ञान योग परिषद संस्थापक पंडित अरविंद तिवारी, श्रीमती नंदिता कर्ण, अनुपम गौतम, निकी पटेल, शिवा, मनोज यादव सहित सभी का सहयोग प्रदान किया गया।



