क्राइम

मजदूरों से भरी जीप को कंटेनर ने टक्कर मारी, एक की मौत, 9 गम्भीर, 5 घायल

रिपोर्टर : पवन सिलावट
बरेली ।
एक बार फिर गलत साइड चलना हादसे की बजह बन गया देर रात मजदूरों से भरी जीप को कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसकी बजह से जीप पलट ग, जिसमे सवार मजदूरों में एक मजदूर की घटना स्थल पर मौत हो गयी 9 गम्भीर घायल हुए घायलों को भोपाल रेफर किया गया। जबकि 5 घायलों का बरेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। बोलेरो गाड़ी में 15 मजदूर सवार थे । बरेली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीप से मजदूरों को निकाल कर 3 एम्बुलेंस के जरिये बरेली अस्पताल पहुचाया ।
शनिवार की देर रात ग्राम बम्होरी से धान निदाई कर बापिस अपने छिन्दवाड़ा जिले के गाँव तामिया जा रहे मजदूरों की जीप को टक्कर मारी ओर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई दरअसल जीप गलत साइड से आ रही थी। बरेली पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर दोनों वाहन चालको पर किया मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button