भाजपा युवा मोर्चा ने गठित की जिले की 400 पंचायत समिति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हरा भरा मध्य प्रदेश वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिस निम्मित कटनी जिले में भी 11 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कटनी जिले में 407 पंचायतों एवं नगर निगम के 45 वार्डो में 1.5 लाख वृक्ष लगाए जाएंगे ये सभी वृक्ष पंचायत समिति के माध्यम से कटनी जिले के प्रत्येक ग्रामो में लगाये जायेंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए कटनी युवा मोर्चा के अध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के निम्मित युवा मोर्चा कटनी की टीम द्वारा विधानसभा एवं मंडल स्तर पर योजना करके पंचायत समिति बनाई गई। जिसमें एक अध्यक्ष और 9 सदस्य बनाये गए है। हरा भरा मध्य प्रदेश अभियान के तहत वृहद वृक्षरोपण अभियान तीन चरणों मे चलाया जाएगा जिसका पहला चरण 11 सितंबर से 17 सितंबर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर दूसरा चरण 18 सितंबर से 25 सितंबर दीन दयाल उपाध्याय जयंती एवं अंतिम चरण 26 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलाया जाएगा युवा मोर्चा द्वारा सभी युवाओ से आग्रह किया है कि वृहद पौधारोपण करे।



