शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में चित्रकला प्रतियोगिता का निर्देशन डॉ आरती धुर्वे (प्रभारी प्राचार्य ), कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरूणा दास, मीडिया प्रभारी रहवर रजा मंसूरी, संयोजक डॉ जयश्री शुक्ला व राजाराम सूर्यवंशी एवं समस्त शिक्षक स्टाॅफ की उपस्थिति में कराया गया |
चित्रकला प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी चित्र कलाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के नायक/ नायिकाओं का आजादी के लिए किया गया संघर्ष ,महत्वपूर्ण योगदान, बलिदान, देश प्रति संपूर्ण समर्पण इत्यादि अपनी हस्तांकित चित्रकलाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया |
साथ ही 6 छात्र -छात्राओं ने अपने चित्रकलाओं को कलरफुल, ब्लैक इन वाइट एवं 3D स्टाइल में शिक्षकों एवं सहपाठियों के समक्ष प्रस्तुत किया l इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही |



