पीजी कालेज गाडरवारा के आडिटोरियम में साहित्यिक कार्यक्रम सिलसिला का होगा आयोजन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद मध्यप्रदेश के द्वारा तलाशे जौहर के बाद मध्यप्रदेश के सभी जिलों में साहित्यिक कार्यक्रम ‘सिलसिला’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिला नरसिंहपुर का कार्यक्रम ‘सिलसिला’ 12 सितम्बर 2022 को दोपहर 1 बजे से पीजी कालेज गाडरवारा के आडिटोरियम में सम्पन्न होने जा रहा है।
जिसमें जिले के शायर साहित्यकार रोहित रमन गाडरवारा, धर्मेन्द्र आज़ाद तेंदूखेड़ा, खलील करेलवी, अंशुल नादान करेली, अमित जैन करेली, गफ्फार भारती रांकई, योगेन्द्र राजपूत साईंखेड़ा, आदर्श राजपूत साईंखेड़ा, विवेक दीक्षित गाडरवारा और अन्य साहित्यकार अपने क़लाम पेश करेंगे ।
उक्त जानकारी उर्दू अकादमी के जिला समन्वयक अनीस शाह द्वारा प्रदान की गई और सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होने का साग्रह निवेदन किया गया है।



