कांग्रेस विधायक के बेटे को 6 साल के लिए पार्टी से बहिष्कृत किया
कांग्रेस नेत्री पर रेप का केश न्यायालय में चल रहा है
रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
उज्जैन । उज्जैन के पास बड़नगर में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी और अब कांग्रेस पार्टी ने उसे 6 वर्ष के लिए बाहर कर दिया है। निष्कासन के लिए एक पत्र जारी किया जा चूका है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेंटी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है जिसमें कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा करन मोरवाल को 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासीत करने का फरमान जारी किया है। पत्र में लिखा गया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस को आप पर लगे आरोपों की जांच के निष्कर्ष से ये निर्णय प्राप्त हुआ की आपके ऊपर लगाए गए आरोप सही प्रतीत होते है। आपको कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासीत किया जाता है।
ये था मामला
2 अप्रैल 2021 को इंदौर के पास राउ की महिला कांग्रेस नेत्री ने करण मोरवाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। राउ इलाके में रहने वाली युवती ने करण मोरवाल के खिलाफ शिकायत में कहा था कि बड़नगर से कांग्रेस विधायक का बेटा करण मोरवाल से उसकी दोस्ती हुई और बात शादी तक पहुंच गई। युवती का आरोप था कि इसी दौरान करण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने जब शादी के लिए कहा तो करण मोरवाल धमकाने लगा। उसने शादी से इंकार भी कर दिया। इसके बाद करण और युवती के बीच के ऑडियो भी वायरल हुए थे। जिसके बाद करण मोरवाल काफी दिनों तक फरार रहा बाद में उसकी गिरफ्तारी हो पाई।



