मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत 159 हितग्राहियों ने किया आवेदन, हितग्राहियों को बांटे गए प्रमाण पत्र
ग्राम पंचायत उमरियापान के चौरसिया मंगल भवन में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हुआ शिविर का आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शनिवार को उमरियापान के चौरसिया मंगल भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत उमरियापान के चौरसिया मंगल भवन में शिविर का शुभारंभ महात्मा गांधी के तैल चित्र माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । शिविर में मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित हितग्राहियों को दी गई । ग्राम पंचायत सचिव सतीश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में 159 हितग्राहियों ने आवेदन दिया है। शिविर में हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 79, गरीबी रेखा कार्ड 10, भवन संनिर्माण कार्ड के 12, किसान सम्मान निधि के 4, संभल कार्ड योजना के 28, वृद्धा पेंशन हेतु 5, ट्राई साइकिल हेतु 1, राजस्व विभाग के 2, शौचालय हेतु 5 , पात्रता पर्ची हेतु 7, समग्र आईडी करने 2, मृत्यु होने पर तत्काल लाभ हेतु 1, आयुष्मान कार्ड हेतु 2, ग्रीन कनेक्शन हेतु 1 आदि मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम में गरीब हितग्राहियों ने 159 आवेदन फार्म शिवर में पहुंचकर जमा किया । पंचायत सचिव सतीश गौतम ने बताया कि शिविर के दौरान लाडली लक्ष्मी योजना, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन योजना स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण हितग्राहियों को लाभ किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडरों का वितरण जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सीईओ विनोद पांडे, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, जितेंद्र अरोरा द्वारा गरीब महिलाएं हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवल योजना का लाभ दिया गया । इस मौके पर बूस्टर डोज, आयुष्मान कार्ड बनाने के स्टॉल भी लगाए गए। एसडीएम नदीमा शीरी, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, जनपद सीईओ विनोद पाण्डेय ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में मास्टर शिव कुमार चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रियासिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, बसंत चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, जनपद सदस्य अटलबिहारी वाजपेई, सुखदेव चौरसिया, पारस पटेल, संतोष दुबे, पारस पटेल, तातू चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, सोनू बर्मन, मोहम्मद आलम, शंकर बर्मन, संदीप सोनी, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, बंटी पटेल, सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रहीं।शिविर में विभागीय अधिकारियों की भी मौजूदगी रही, जिन्होंने ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सतीश गौतम ने किया।



