मंडीदीप के किसान के साथ 10 लाख रुपये लूट के आरोपियों को पकड़ने आईजी ने घोषित किया ईनाम 30,000
आईजी दीपिका सूरी ने किसान से चर्चा कर पुलिस द्वारा कराई गई तगड़ी नाकेबंदी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। होशंगाबाद रायसेन पुलिस रेंज की आईजी दीपिका सूरी, डीआईजी जगतसिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहवाल द्वारा मंडीदीप के अज्ञात लुटेरों पुलिस ने ₹30000 का इनाम घोषित किया है साथी मंडीदीप के गल्ला मंडी सहित हाईवे 12 पर तगड़ी नाकेबंदी की जा रही है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है आईजी दीपिका सूरी ने बताया कि हमने किसान शुभम मीणा से मामले की बारीकी से पूछताछ की और अज्ञात लुटेरों पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं । अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस टीम लूट की वारदात के आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। मालूम हो कि शुभम मीणा बैंक ऑफ बड़ौदा मंडीदीप 10 लाख रुपये नकद आहरण करने पहुंचे थे। बइसके बाद बाइक पर रखकर जैसे ही गल्ला मंडी क्षेत्र की सड़क पर पहुंचे । घात लगाकर बैठे अज्ञात लुटेरों ने 10 लाख रुपये नोटों से भरा बैग छीनकर मोटरसाइकिल पर जल्दी बैठकर फरार हो गए थे । दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।



