मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह ग्राम कुंडाली केंद्र पर पोषण आहार व्यंजनों की प्रदर्शनी का आयोजन

रिपोर्टर : मदन वर्मा
कुंडाली । महिला एवं बाल विकास द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर चलाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 56 पर महिला एवं बाल विकास परियोजना सिलवानी के अंतर्गत पोषण आहार संबंधी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से निर्मित व्यंजनों का स्टाल लगाकर उपस्थित महिलाओं को पोषण आहार के संबंध में जानकारी दी गई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा ग्रामीण मौजूद रहे बही कार्यक्रम में सुपरवाइजर मानकुंवर प्रजापति द्वारा उपस्थित महिलाओं को पोषण आहार के संबंध में जानकारी दी एवं संतुलित आहार के बारे में बताया की हमे किन चीजो को आहार में शामिल करना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रहे जैसी जानकारी दी। कार्यक्रम जनपद प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा, सरपंच पार्वती धुर्वे उपसरपंच हेमंत लोधी प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद लोधी शिक्षक, कमल सिंह लोधी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रवती लोधी, ममता शर्मा सुमन शर्मा एवं सहायिका बच्चे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button