कृषिमध्य प्रदेश
मूंग खरीदी गड़बड़ी में केंद्र प्रबंधक पवन मिश्रा निलंबित

कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भीमपुर कंजई का मामला
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन। कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित भीमपुर कंजई को मूंग खरीदी केन्द्र उपार्जन वर्ष 2021-22 के अंतगर्त संस्था को मंगलम वेयरहाउस बम्होरी (5803033 ) आंबंटित किया गया था। मंगलवार को अधिकारियों के भ्रमण के दौरान मूंग खरीदी केन्द्र पर अनियमित्ताएं पायी गईं। जिसके संबंध में प्राप्त निर्देशानुसार केन्द्र प्रभारी पवन कुमार मिश्रा को मूंग खरीदी केन्द्र से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। तथा इनके स्थान पर संस्था प्रबंधक श्री त्रिलोचन सिंह को मूंग खरीदी केन्द्र का प्रभारी नियुक्त किया जाता है। तथा संस्था कार्य के साथ साथ मूंग खरीदी केन्द्र का कार्य भी किया जावे एवं पवन कुमार मिश्रा से मूंग खरीदी केन्द्र का तत्काल प्रभाव से समस्त कार्यभार प्राप्त करें।




