अशासकीय विद्यालय में में न्यू सर्वोदय विद्यालय रहा अब्बल
मुख्यमंत्री प्रतिभा योजना से छात्र हुए पुरस्कृत
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भोपाल में प्रतिभा सम्मान योजना के माध्यम से हायर सेकेंड्री में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने बाले विद्यार्थियों को लैपटॉप हेतु उनके खाते में 25000-25000 रुपये हस्तांतरित किये गए । इस अवसर पर न्यू सर्वोदय हायर सेकेंड्री स्कूल उदयपुरा से विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कौरव एवं संस्था के वरिष्ठ शिक्षक राजेश मिश्रा के सानिध्य में संस्था के विद्यार्थी भोपाल पहुँचे । ज्ञात हो कि संस्था के 47 विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं, जो उदयपुरा तहसील में अशासकीय स्कूल में सर्वाधिक है। संस्था प्राचार्य रामकुमार रघुवंशी एवं सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं, छात्र / छात्राओं द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों के लिए बधाई, शुभकामनाएँ दी गई । न्यू सर्वोदय हा. से. स्कूल उदयपुरा में हिन्दू उत्सब समित्ति के अध्यक्ष गिरजेश प्रतापसिंह को संस्था प्राचार्य रामकुमार रघुवंशी द्वारा दान राशि भेंट की गई । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बृजगोपाल लोया, छोटेलाल धाकड़, शिब्बूलाल साहू संजय रघुवंशी, राजेंद्र लोधी, बृजेंद्र साहू एवं समित्ति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



