देश विदेश
छत्तीसगढ़ में रावण के नहीं जले 10 सिर, बाबू निलंबित और 4 को कारण बताओ नोटिस, चर्चे में आयुक्त का फरमान, देखें
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. रामलीला मैदान में नगर निगम प्रशासन ने 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया. इस दौरान रावण का पुतला तो जल गया, लेकिन रावण के सिर नहीं जले, जिससे अब निगम ने गजब का फरमान जारी किया है. एक कर्मचारी को निलंबिंत और 4 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
निगम के फरमान में लिखा गया है कि रावण का पुतला तैयार कराने में बड़ी लापरवाही बरती गई है, जिससे नगर निगम की छवि धूमिल हुई है. इसके कारण राजेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है. वहीं 4 अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.



