मध्य प्रदेश

सरकार की डेडलाइन को गुजरे के दो दिन हुए, ऐसे में तो दस प्रतिशत कर्मचारी होंगे इधर-उधर

दस अक्टूबर तक आवेदन का समय, पोर्टल बंद
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य महकमे में कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए एक से दस अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की डेडलाइन दी गई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग में 17 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया गया था।इधर, शिक्षकों ने बताया कि लोक शिक्षण विभाग का पोर्टल दूसरे दिन ही बंद हो गया। शिक्षक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए परेशान हैं। कुछ शिक्षकों ने डीइओ समेत विभाग से शिकायत की है। डीइओ एमएल राठौरिया ने बताया कि दस अक्टूबर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। शिक्षकों ने पोर्टल बंद होने की सूचना दी है। इसके लिए विभाग को सूचना दी गई है।
ऑनलाईन तबादले….प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया और स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के पास पहुंची फाइलें
रायसेन। स्वास्थ्य विभाग और जिला शिक्षा विभाग में जिला स्तर पर कर्मचारियों के तबादले का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है।स्वास्थ्य विभाग में दस फीसदी कर्मचारियों के तबादला की लिस्ट तैयार की गई है। पांच अक्टूबर को स्थानांतरण की अंतिम तारीख थी। डेडलाइन का एक्टेशन नहीं हुआ तो दशहरा बाद कर्मचारी इधर से उधर हो जाएंगे। बताया गया कि सरकार ने तबादला नीति के तहत पांच अक्टूबर तक डेडलाइन दी गई थी। जिला प्रशासन ने तबादला की फाइलें प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया को अनुमोदन के लिए भेज दिया है।
जिले की मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया की मुहर लगते ही कर्मचारी इधर से उधर होंगे। जिला पंचायत विभाग के स्थानांतरण लिस्ट में जनपद से लेकर जिपं कार्यालय तक मंथन चला। दस फीसदी कर्मचारियों के स्थानांतरण की लिस्ट तैयार की गई है। लंबे समय से एक जगह पर जमें तीस से अधिक पंचायत सचिवों की लिस्ट तैयार की गई है। इसके अलावा बीमार, मैच्युअल स्थानांतरण के तहत कर्मचारियों की लिस्ट प्रभारी मंत्री को भेजी गई है। इसी तरह राजस्व विभाग में पटवारियों के साथ अन्य विभागों की लिस्ट भेजी गई है। अधिकतम सीमा दस फीसदी कर्मचारियों को इधर से उधर करने की डेडलाइन दी गई है।

Related Articles

Back to top button