मध्य प्रदेशराजनीति

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया लोकसभा चुनाव को लेकर किया शंखनाद

सिलवानी । आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में पोलिंग बूथ ग्राम पंचायत खमेरा में मिशन 2023 को लेकर लोकसभा प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव कुंवर बलवीर सिंह तोमर ने पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक के पहले विधिवत कलश पूजन करके पूरे प्रदेश में 48 विधानसभा के प्रभारी बलवीर सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत खमेरा से मिशन 2023 का शंखनाद किया।
उन्होंने कहा कि जहां सिलवानी विधानसभा सहित जितनी भी विधानसभा आदिवासी बहुलता है। वहां पर इस बार आदिवासी समूह एक साथ संगठित होकर कार्य करेगा ।जिससे कि सिलवानी विधानसभा के साथ ही अन्य विधानसभा में भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का वर्चस्व कायम बना रहेगा। जहां कोई भी पार्टी आदिवासियों के हक के लिए अपनी लड़ाई नहीं लडती । मध्यप्रदेश या कहे तो पूरे भारत में एकमात्र गोंडवाना गणतंत्र पार्टी है। जो आदिवासियों के हक के लिए मैदान में खड़ी होती है उनके हक की बात करने के लिए हमेशा गोंडवाना पार्टी आगे रहेगी । हम पूरी मेहनत करेंगे ।आप सभी समाज बंधु एवं अन्य गरीब तबके के लोगों का साथ रहेगा। तो हम इस बार 2023 मिशन में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरकाम, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, चंद्रशेखर रायकवार, जिला उपाध्यक्ष रामलाल वीके, महेश काकोड़िया जनपद सदस्य, मिट्ठूलाल ब्लॉक अध्यक्ष, जिला संगठन महामंत्री मिहीलाल जिला सचिव, दुर्गा पोर्ते, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, रेखा, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button