मध्य प्रदेश

भोपाल जाने के लिए सुबह से छात्रों को बुलाया लेकिन अब तक बसो की नही हो पाई व्यवस्था

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन। ग़ैरतगंज रविवार को भोपाल में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के लगभग 1 हजार छात्रों को भोपाल जाने के लिए बुलाया गया था ।
छात्र लगभग सुबह 4-5 बजे ही कॉलेज प्रांगण में बड़ी संख्या पहुँच गये थे लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा मात्र 8 बसे ही महाविद्यालय प्रांगण में छात्रों को लेने पहुंच पाई है जबकि छात्रों की संख्या लगभग एक हजार होगी।
छात्रों ने प्रशासन की इस सुस्त व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।
अव्यवस्था का एक कारण यह भी हो सकता है कि स्थानीय प्रशासन को कम छात्र आने उम्मीद रही होगी लेकिन छात्र पूरे जोश में भोपाल जाने के लिए एकत्रित हो गए और अभी तक बसों का इंतजार करते नजर आ रहे है।

Related Articles

Back to top button