महा आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय करणी सेना की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आगामी 8 जनवरी 23 को भोपाल में करणी सेना द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर महा जन आंदोलन का आगाज किया जा रहा है जिसको लेकर जिला स्तरीय बैठक मंगल भवन में आयोजित की जाकर आंदोलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन सिंह राजपूत ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 8 जनवरी 2023 को भोपाल में होने वाले महा जन आंदोलन में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश एवं देश के सभी करणी सैनिक एकत्रित होंगे हमें प्रयास यह करना है कि इस जन आंदोलन में सभी लोग भारी संख्या में शामिल हो , इस महा जन आंदोलन में करणी सेना की मांगों में आर्थिक आधार पर आरक्षण, एससी एसटी एक्ट में बदलाव मुख्य बिंदु होंगे अन्य 19 मांगों में भी समाज के विभिन्न मुद्दों को शामिल किया गया है। इस महा जन आंदोलन में संबंधित विषयों को लेकर सभी सवर्ण समाजों को भोपाल आने का आव्हान किया गया है। जिला अध्यक्ष ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना केवल क्षत्रिय समाज के हित कि बात ना करके आम जन की समस्याओं के मुद्दों की बात करती है और हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहती है।
कार्यक्रम के दौरान बेगमगंज की बिटिया माही भदौरिया जिन्होंने प्रांतीय एथलेटिक्स में तीन हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल जीता है उसे पुरस्कृत किया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
बैठक में नगर ब्लॉक सहित जिला कार्यकारणी की टीम के पदाधिकरी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी को गांव गांव तक जन आंदोलन की जानकारी पहुंचा कर अधिक संख्या में लोगों को भोपाल पहुंचाने की जिम्मेदारियां भी दी गई।अंत में आभार सुखबीर सिंह ने व्यक्त किया।


