टैक्सों के दम पर चल रही मोदी सरकार और शिवराज सरकार, जीएसटी ने निकाला लोगों का दिवाला – सज्जन सिंह वर्मा
दीवानगंज की गांधी चौपाल में बरसे कांग्रेसी – शिवराज सरकार पर लगाए मनमानी के आरोप, बोले सिंधिया महाराज भाजपा में कुछ उखाड़ नहीं पाएंगे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा समर्थित शिवराज सरकार टैक्सों के दम पर चल रही हैं । जो टैक्स आम जनता और व्यापारियों पर कभी नहीं लगाए गए जाते थे । वह टैक्स अब अंग्रेजों के जजिया कर की तर्ज …पर 10 से 15% लगाए जा रहे हैं। जीएसटी टैक्स मानो गब्बर सिंह टैक्स ने तो दीपावली के त्यौहार के पहले ही व्यापारियों आमजनों दिवाला निकाल दिया है। शिवराज सरकार खरीदे गए बिकाऊ राम विधायकों के दम पर टिकी है। जो कुछ दिन की ही मेहमान है। ग्वालियर के महाराजा सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए वह कुछ नहीं उखाड़ सकते । वह भाजपा में जाकर अब पछता रहे हैं यह बात प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्मा दीवानगंज में आयोजित गांधी चौपाल में मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुए ।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, भूपेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री मुकेश नायक, रामबाबू कल्याण सिंह लोधी, सलाह उद्दीन, खालिद कोटी, डॉ जीसी गौतम, नगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,,हकीम उद्दीन मंसूरी, सुनील श्रीवास्तव, शाहिद मंसूरी गैरतगंज, जावेद अहमद खान, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास शर्मा, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्षद प्रभात राज चावला, राजू माहेश्वरी, पार्षद रवि यादव, दीपक थोरात, असलम खान, रेहान खान एडवोकेट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी, रूपेश तन्तवार मौजूद रहे । इसके पूर्व गांधी चौपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बरनी मानपुर, बीदपुरा, खरवई, देवनगर, नकतरा में आयोजित की जा चुकी हैं। इन गांधी चौपालों में कांग्रेस पार्टी को भारी जन समर्थन मिल रहा है।
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश नायक ने कहा कि जन विरोधी, किसान विरोधी और कर्मचारी विरोधी शिवराज सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है, शिक्षकों की भलाई के लिए कभी काम नहीं किया है ऐसी निकम्मी सरकार को आगामी मिशन 2023 के चुनाव में सफर करना चाहिए । वरना ऐसी सरकारों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है । किसान खाद, डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक की कीमतों से परेशान है ।खेती महंगी हो चुकी है और भाजपा के नेता सांसद, मंत्री, विधायक सभी खेती को लाभ का धंधा बनाने का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं। देश प्रदेश में तेजी से बढ़ती कमरतोड़ महंगाई डीजल पेट्रोल सहित खाने पीने की चीजों महंगाई 4 से 10 गुना बढ़ गई है । गरीब गरीब होता चला जा रहा है और अमीर पूंजीपति बन गए हैं भाजपा की सरकार में। जिनके पास कभी एक स्कूटी मोटरसाइकिल नहीं हुआ करती थी वह आज लग्जरी कारों में घूम रहे हैं भाजपा के नेता ।
युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी बोले ऐसी किसान विरोधी, जन विरोधी, शिक्षक विरोधी, कर्मचारी विरोधी निकम्मी सरकार को विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है और कांग्रेस को सत्ता में बैठा कर महंगाई और मनमानी पर रोक लगाना है।



