बाइको की आमने सामने टक्कर दो मौत, दो घायल
सिलवानी। रविवार की शाम थाना बम्होरी क्षेत्र में सिमरिया खुर्द के पास वेयरहाउस के सामने राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिंडत हो गई। जिनमें 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई एवं दो व्यक्ति घायल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 6ः30 बजे ग्राम सिमरियाखुर्द सिंहपुर के बीच वेयरहाउस के पास सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति राहुल पुत्र गुड्डू नोरिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिमरिया खुर्द एवं अजय नोरिया पुत्र गुड्डू नोरिया उम्र 28 साल निवासी सिमरिया खुर्द ग्राम खरगोन से अपने घर वापिस सिमरिया खुर्द आ रहे थे। जिसमें अजय नोरिया की मृत्यु हो गई एवं राहुल नोरिया का प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज हेतु रेफर कर दिया है। उसके परिजन भोपाल ले गए हैं, एवं अजय नोरिया का शव अस्पताल में है। दूसरी मोटरसाइकिल पर रोहित पुत्र प्रेमनारायण ठाकुर उम्र 29 साल निवासी वार्ड नंबर 11 बरेली एवं रघुवीर ठाकुर पुत्र हल्केराम ठाकुर उम्र 32 साल निवासी सोनारी थाना सुल्तानपुर किसी कार्य हेतु ग्राम गाडरवारा थाना बम्हौरी ससुराल में आए थे यहां से खरगौन तरफ जा रहे थे जिसमें रोहित ठाकुर की मौत हो गई। रोहित ठाकुर के शव अस्पताल में रखा गया है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। रघुवीर ठाकु घायल को चोट है। जिसका स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया जा रहा है। दोनों मोटरसाइकिल की आपस में आमने-सामने टक्कर हुई दोनों मोटरसाइकिलो को बम्हौरी थाना लाया गया कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।




