मध्य प्रदेश

धूमधाम से आयोजित की गई लेखनी- दवात, चित्रगुप्त पूजा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा का आयोजन कायस्थ महासभा के तत्वाधान में स्थानीय चित्रगुप्त मन्दिर प्रांगण में धूमधाम से आयोजित किया जा कर कलम दवात की पूजा की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारी संख्या में कायस्थ समाज एवं बुद्धजीवी वर्ग के लोगो ने एक साथ कलम दवात की पूजा एवं हवन आरती कर प्रसाद वितरण किया ।इसके अतिरिक्त सभी के आय-व्यय का ब्योरा चित्रगुप्त जी के सामने रखा गया।
समाज अध्यक्ष सतीश सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया की कायस्थ समाज में चित्रगुप्त जी को आराध्य देव के रूप में पूजा जाता है। इस दिन लोग चित्रगुप्त जयंती के रूप में मनाते हैं व “लेखनी-दवात” का पूजन करते हैं। इसी के साथ लोग इस दिन लेखनी से संबंधित कार्यों को भी बंद रखते हैं। चित्रगुप्त पूजन को कलम-दवात पूजन के नाम से भी जाना जाता है।
कार्यक्रम में कायस्थ समाज के बुजुर्ग युवा महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए पूजन के उपरांत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए बच्चों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखा। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने समाज की उन्नति को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button