मध्य प्रदेश

शहीद उपनिरीक्षक विनोदशंकर यादव की स्मृति में पैदल कैंडल मार्च निकाला

रिपोर्टर : संतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान थाना से चलकर शहीद उपनिरीक्षक विनोदशंकर यादव की स्मृति में झंडा चौक स्थित अशोक स्तंभ तक शहीद विनोद शंकर यादव की तस्वीर रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं 2 मिनट का मौन धारण करके उन्हें सम्मान पूर्वक याद किया गया l उमरियापान थाना से शहीद विनोद शंकर यादव की तस्वीर पुलिस जवानों ने अपने हाथों में लेकर भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों के नारे लगाते हुए शहीद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l
उमरियापान थाना प्रभारी एस राज पिल्लई ने बताया कि मेरे साथी शहीद यादव महाराष्ट्र में किसी केस के कारण गए हुऐ थे आतंकी द्वारा उन्हे गंभीर घायल कर दिया गया था l अंत में उपचार के बाद वह अपने देश के लिए बलिदान हो गए । मुख्य रूप से उपस्थित उमरियापान थाना प्रभारी एस राज पिल्लई, एएसआई मानसिंह मार्को, चंद्रभूषण दुबे, आरक्षक रत्नेश दुबे, सत्येंद्र चौरसिया, आशीष झारिया आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे l थाना प्रभारी ने बताया कि शहीद विनोद शंकर यादव की स्मृति में दस दिनों का पखवाड़ा अलग अलग थाना क्षेत्र में किया जाएगा l इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता शशांक त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, कान्हा सोनी, ऋषभ ब्यौहार, मनोज सोनी, पंकज तिवारी, राकेश बर्मन, धर्मेंद्र बर्मन, अंकित बर्मन, हर्षित गुप्ता, संजय बर्मन, पवन बर्मन, अमन यादव, शिवम सोनी, अंकित सोनी, भावेश सोनी, पारस सोनी, मोहित ठाकुर, अंकित बर्मन आदि कार्यकर्ता की उपस्थिति रही l

Related Articles

Back to top button