गौवंशो की सुरक्षा को लेकर युवाओं का आग्रह, प्रशासनिक अधिकारी को दिया लिखित आवेदन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l कटनी जिले में लगातार नेशनल हाइवे सड़को, कालोनीयो में बढ़ती जा रही पशुओं की अधिक दुर्घटनाएं व उनकी मौतो को लेकर श्री अलबेली गोविन्द गौ सेवा के द्वारा जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया और विभिन्न दुर्घटना की चर्चा के साथ लिखित रूप से आवेदन देकर जन समस्या का समाधान करने की बात रखी गई । इतना ही नहीं इन सभी पशुओं की सेवा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये अगर जल्द ही प्रशासन ने कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई तो आगामी दिवस 14 नवम्बर 2022 से सभी गौ सेवक कार्यकर्ताओ के सदस्यों द्वारा आन्दोलन के साथ साथ धरना- प्रदर्शन करने बाध्य हो सकतें हैं । रोजान देखा जाये तो बड़ा संघर्ष के साथ इन सभी पशुओं की सेवा सुरक्षा करते इन लोगों को कई परेशानी से जूझना पड़ता है । इन सभी पशुओं की सेवा सुरक्षा न होने को लेकर गौ सेवक कार्यकर्ताओ ने मीडिया को बताया कि अगर यह अत्याचार अभी नहीं रुका तो हम सभी पशुओं की सेवा सुरक्षा के साथ गौविन्द गौ सेवा समिति के सदस्य मिल कर गौ माता की सुरक्षा के लिए कड़ा विरोध प्रदर्शन व धरना देने बाध्य होगे । इन सभी पशुओं की सुरक्षा करना मानव जाति धर्म का पूर्ण अधिकार है । इस घटना को लेकर जिला मुख्यालय कटनी के जिला कलेक्टर, जिला मजिस्ट्रेट, जिला पशु कल्याण अधिकारी के साथ साथ नगर निगम अधिकारियो को लिखित रूप से आवेदन देकर गौ वंशो की सुरक्षा की बाते रखी ।
मीडिया को बताया कि जिला मुख्यालय से लेकर नेशनल हाइवे तक तड़प तड़प कर हो रही बेजुबान पशुओं की मौतो की सुरक्षा को लेकर श्री अलबेली गौविन्द गौ सेवा समिति के अध्यक्ष शेलेंंद्र सिंह भदोरिया, गौ सेवक रक्षा कमांडो फोर्स अमिता श्रीवास के साथ नितिन तिवारी ने मीडिया को जानकारी में बताया कि गौवंशो की सुरक्षा को लेकर हम सभी ने ठाना है और प्रशासन को अवगत कराया गया हैं कि जल्द इन सभी पशुओं की सुरक्षा को लेकर सुविधाएँ उपलब्ध कराये।



