शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया

रिपोर्टर : संतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान सहित आसपास के ग्राम पंचायतों में मध्यप्रदेश एकता दिवस के 67 वाॅं मध्य प्रदेश स्थापना दिवस बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | महाविद्यालय उमरियापान की प्रभारी प्राचार्य डॉ.आरती धुर्वे की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ | कार्यक्रम की शुरूआत में डॉ.आरती धुर्वे के द्वारा मध्यप्रदेश की स्थापना, विकास और उसकी उपलब्धियां से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया एवं उसकी उन्नति प्रगति पर भी अपने वंक्तव्य दिये |
छात्र-छात्राओं ने कविता प्रस्तुत की एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ एवं बच्चों के बीच मध्यप्रदेश के संदर्भ में अपने अपने विचार और मध्यप्रदेश के विकास पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम में स्टाॅफ व प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे, डॉ.श्रीमती दीपिका जैन, अभिलाषा चौरसिया, डॉ.नीमा सिंह, डॉ अरुणा दास, सोनम साहू, ईश्वरदीन चौधरी, राजाराम सूर्यवंशी, रहबर राजा मंसूरी, डॉ जयप्रकाश अवस्थी, डॉ आशीष पांडे, एवं डॉक्टर जयश्री शुक्ला व छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ मिलकर मध्यप्रदेश गान गाया |



