लाडली लक्ष्मी वाटिका पार्क का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण

रायसेन । रायसेन में आज लाडली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण प्रदेश सरकार के सहकारिता और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी रायसेन विदिशा क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव ने कन्या पूजन और मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
रायसेन में बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी और रायसेन विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव ने कन्या पूजन के साथ लाडली लक्ष्मी वाटिका पार्क का लोकार्पण किया,आपको बता दें कि पहले यह चिनार चिल्ड्रन पार्क के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इसकी पहचान लाडली लक्ष्मी वाटिका के नाम से हो गई है वहीं प्रभारी मंत्री ने गोपालपुर विदिशा मार्ग का नाम भी लाड़ली लक्ष्मी पथ के नाम से कर दिया है। लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में प्रभारी मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे आपको बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि प्रदेश की पहली लाडली लक्ष्मी जो कन्या बनी थी वह रायसेन जिले की ही थी और मुझे अति प्रसन्नता है कि आज लाडली लक्ष्मी देश की सबसे बड़ी योजना है और जिसमें लाखों बच्चियों के भविष्य में को बनाया जा रहा है तो वहीं उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के भाषण को भी सुना। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि यह एक ऐसी योजना है इस योजना की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है।



