स्वच्छता अभियान के तहत नपा अध्यक्ष ने महापुरुषों की मूर्तियों को धोया

सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में नगर में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जहां महापुरुषों की मूर्तियों को धोकर साफ सफाई की गई वही सफाई कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अंतर्गत नगर में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम में नगर के बस स्टैंड पर स्थित वीरांगना रानीअवंती बाई लोधी एक्सचेंज रोड पर संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर, त्रिवेणी माई मंदिर परिसर में स्थित महापुरुष वीर महाराणा प्रताप एवं पलक मति के पास स्थित मां कर्मा देवी की मूर्तियों को नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, सीएमओ धीरज शर्मा, पार्षद ओमकार यादव, लोकराज ठाकुर, बृजेश लोधी, राजीव दुबे, अजय जाट, गुलाब रजक, आदि ने अपने हाथों से धोकर साफ सफाई उपरांत सजावट की तथा माल्यार्पण किया।
वही नगरपालिका कार्यालय में सफाई दरोगा रघुवीर वाल्मीकि दिनेश सपेरा सहित सभी महिला पुरुष सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता में दिए जा रहे योगदान को लेकर प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए एवं फूल माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।
नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने मीडिया के माध्यम से नगर के लोगों से अपील की है कि नगर को साफ सुथरा रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें कचरा यहां वहां ना फेंके कचरा उठाने गाड़ी घर घर पहुंच रही कचरा गाड़ी में ही डालें ।



