मध्य प्रदेश
जन जागरूकता शिविर का आयोजन

रायसेन । बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा रायसेन शाखा प्रबंधक द्वारा खाता धारकों से संवाद के दौरान बताया गया कि आज का दौर तकनीक का है और यह तकनीक जितनी हमें सुविधा प्रदान करती है । लेकिन वर्तमान समय में जाल-साजी, धोखाधड़ी, जैसे मामले भी सामने आ रहे है आगे कहते हुए कहा कि किसी भी अनजान फ़ोन कॉल पर खाते संबंधित जानकारी जैसे OTP, ATM का पिन आदि साझा न करें। इस संवाद के समय खाता धारकों एवं शाखा के कर्मचारी अधिकारी देवेन्द्र झरवड़े शाखा प्रबंधक, मोना, कपिल, राहुल पुरिया, आशीष झरवड़े, भुवन, हरेराम कुशवाहा, मोहित तिवारी श्रीराम, मनोज, ओमप्रकाश, संतोष धाकड़ आदि उपस्थित रहे।



