मध्य प्रदेश

स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा निकाली जन जागरूकता रैली

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तहत जिले में वन्यप्राणी सुरक्षा, जागरूकता, उर्जा- पर्यावरण- जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसी क्रम में रविवार को दोपहर जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग, पीएचई विभाग तथा बिजली विभाग सहित स्कूली छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में वन विभाग के डीएफओ अजय कुमार पांडेय पीएचई विभाग की कार्यपालन यंत्री सुश्री श्वेता औचट, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री आरके पंडोले सहित पीएचई, जल संसाधन, वन विभाग, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी के ए ई बीबी तिवारी, अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। यह जागरूकता रैली जल संसाधन विभाग कार्यालयरायसेन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महामाया चौक पर समाप्त हुई। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण पर आधारित नारे, स्लोगन लिखी हुई तख्तियों, पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button