मध्य प्रदेश

रोहित का ऑल इंडिया स्तर पर 73 वॉ स्थान, प्रथम वरीयता सचिवालय सुरक्षा बल में चयन

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
उदयपुरा । एसएससी द्वारा आयोजित जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल परीक्षा में न्यू सर्वोदय विद्यालय के पूर्व छात्र रोहित रघुवंशी का चयन हुआ है ।
आल इंडिया स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में रोहित द्वारा सामान्य वर्ग में 73 वी रैंक प्राप्त की गई । उत्तम रैंक के आधार पर रोहित का प्रथम वरीयता क्रम मे सचिवालय सुरक्षा बल भारत सरकार के लिये चयन हुआ है । न्यू सर्वोदय स्कूल संचालक रामकुमार रघुवंशी एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं , छात्र, छात्राओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा रोहित को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी गई ।

Related Articles

Back to top button