एटीएम के डकैती का प्रयास : पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर किया खुलासा

सुल्तानपुर पुलिस ने एटीएम डकैती के प्रयास को किया विफल
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रायसेन । थाना सुल्तानपुर में 5- 6 नबम्वर .2022 की दरमियानी रात को कस्बा सुल्तानपुर के राम मंदिर चौराहा के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पाँच आरोपियों द्वारा गैस कटर की सहायता से एटीएम मे डकैती डालने का प्रयास किया गया जिसे सुल्तानपुर पुलिस ने कम्बा के जिम्मेदार नागरिक सद्दाम अली की सूचना पर विफल कर दिया और अपराध क्रमांक 373/2022 धारा 380, 511 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहबाल के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में प्रभारी एसडीओपी बाड़ी रवि शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी रनजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।
एटीएम के कैमरे से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी की गई। जो दिनांक 08/11/2022 को पुलिस को मुखबिर सूचना पर उक्त हुलिये का व्यक्ति काले रंग की स्पेलेण्डर प्लस मोटर साइकिल के साथ मिला जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शब्बीर पिता ईद मोहम्मद उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिलाखरी, थाना भीज, तहसील बल्लमगढ़, जिला फरीदाबाद हरियाणा का बताया। उसने वहीं कपड़े और जूते पहने थे जो कि घटना के समय सीसीटीवी फुटेज में पहने हुये है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ किया तो उसने बताया कि सुल्तानपुर का ही रहने वाला मुजफ्फर जिससे उसकी पहचान लगभग तीन माह पूर्व फरीदाबाद में हुई उसने बताया कि सुल्तानपुर में एक एटीएम अंदर गली में है जिसे लूटा जाना काफी आसान है उसके साथ तीन दोस्त और भी थे। योजना अनुसार वह पाँचों ट्रेन से पलवल स्टेशन से भोपाल आये। मुजफ्फर अपने साथ ऑक्सीजन सिलेण्डर और गैस कटर लेकर आया था भोपाल उतरने के बाद आरोपियों ने अलग अलग दुकानों से प्लास पेंचकस और पाँच लीटर वाला गैस सिलेण्डर खरीदा उसके बाद शब्बीर और मुजफ्फर ने भोपाल से एक मोटर साइकिल काले रंग की स्पेलेण्डर प्लस चुराई जिसे लेकर वह दोनो सुल्तानपुर आये बाकी तीन साधी बस से सुल्तानपुर आये। सुल्तानपुर आने के बाद रात करीब दो बजे उन्होंने स्टेट बैंक के एटीएम को लूटने के उद्देश्य से गैस कटर एटीएम के अंदर रखा और शटर गिराई इसी बीच पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने पर पांचों आरोपी वहाँ से भाग गये जो पुलिस द्वारा मेरा बंदी कर प्रकरण के आरोपी शब्बीर को गिरफ्तार किया गया एवं शेष चार आरोपियों की तलाश जारी है।
प्रकरण में उक्त सभी आरोपीगण बहुत ही शातिर एवं हरियाणा राज्य के रहने वाले है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इनके द्वारा देश में अन्य जगह की गई बारातों के खुलासा होने की भी संभावना है। प्रकरण के आरोपियों द्वारा चोरी शुदा मोटर साइकिल एवं एटीएम कटिंग करने हेतु लाये गये गैस सिलेण्डर एवं गैस कटर जाम किया गया है। पाँचों आरोपियों द्वारा योजना अनुसार एटीएम में डकैती डालने की योजना बनाई गई थी जिसे पुलिस के प्रयासों द्वारा असफल किया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है एवं शेष आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में धारा 399, 402 भादवि का इजाफा किया गया।
उक्त पुलिस टीम में निरीक्षक रंजीत सराठे, उप निरीक्षक आशीष चौधरी, उप निरीक्षक अमर सिंह धाकड़, सउनि सुन्दरलाल भलावी, सउनि राधेश्याम रघुवंशी, प्रधान आरक्षक राहुल चौरसे, आरक्षक देवेन्द्र जादोन, आरक्षक आनंद शर्मा, आरक्षक धर्मेन्द्र अटले की सराहनीय भूमिका रही साथ ही कस्बे के जागरूक नागरिकों असद खान नीतेश पटेल ने पुलिस टीम को सहयोग प्रदान किया जिससे आरोपियों की एटीएम लूटने की बारदात को असफल किया जा सका ।
पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम को और क्षेत्र के सहयोग करने वाले नागरिकों को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।




