मध्य प्रदेशराजनीति

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी जो सरकार करती रहेगी उसकी जय जयकार होती रहेगी, चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा : कंप्यूटर बाबा

महंगाई के लिए सरकार दोषी
जैसीनगर पहुंचे कंप्यूटर बाबा श्री विष्णु लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व श्रीराम कथा में हुए शामिल

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया

जैसीनगर । जैसीनगर के गोवर्धन टोरिया पर चल रहे श्री विष्णु लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और श्री राम कथा में मंगलवार को पांचवें दिन की कथा सुनने पूर्व राज्यमंत्री कंप्यूटर बाबा पहुंचे जहां उन्होंने कथा सुनी साथ ही भजन भी सुनाया, वही कथावाचक धर्म पथ गामिनी देवी पूजा किशोरी ने पांचवे दिन भगवान श्रीराम-सीता विवाह की कथा सुनाई। इस दौरान भगवान श्रीराम -सीता के विवाह की झांकी भी सजाई गई।
इस दौरान कंप्यूटर बाबा मीडिया से भी मुख़ातिब हुए । जब मीडिया ने उनसे पूछा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा हमलावर है और कह रही है पहले अपना घर जोड़ो उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा निकालो जिसको लेकर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि यह राजनीति है कभी बीजेपी वाले कांग्रेस को कहेंगे कभी कांग्रेस वाले बीजेपी को कहेंगे और हमारा मानना है कि जो राजनीति में अच्छा करेगा उसे अच्छा फल मिलेगा जो ठीक नहीं करेगा तो उसे परिणाम भुगतना पड़ेगा चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस, भूखे को भोजन प्यासे को पानी जो सरकार करती रहेगी उसकी जयजय कार होती रहेगी, जो नहीं करेगी वह अपने आप पीछे चली जाएगी। साथ ही उन्होंने महंगाई के लिए सरकार को दोषी माना।
बता दें कि जैसीनगर के गोवर्धन टोरिया पर पंडित श्री आशीष महाराज द्वारा श्री विष्णु लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button