मध्य प्रदेश

बेगमगंज से महुआखेड़ा रतनहारी तक मार्ग निर्माण का हुआ अनुमोदन

राशि आते ही करीब 73 करोड़ से कराया जाएगा निर्माण
ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।
क्षेत्र का बहुचर्चित महुआखेड़ा कला मार्ग जो हमेशा सुर्खियों में रहता है मार्ग के गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती हैं वहीं दूसरी ओर पूर्व में हुए निर्मित मार्ग का भ्रष्टाचार भी समाचार पत्रों की सुर्खियां बनता रहा है अब उक्त मार्ग के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त होता नजर आ रहा है प्रदेश सरकार ने सीआर आईएफ यानी सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से 37 किलोमीटर लंबाई का मार्ग 73.20 करोड़, की लागत से तैयार करवाने के लिए केंद्र सरकार के पास अनुमोदित करके भेजा है। और यह सब क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के प्रयासों से संभव हो सका है।
यह मार्ग बेगमगंज से महुआखेड़ा कला, गोरखा, पड़रिया राजा धार, रतनहारी होता हुआ सिलवानी सियरमऊ एस एच 15 से जाकर मिलेगा। मार्ग बन जाने से करीब दस प्रधानमंत्री और पांच मुख्यमंत्री सड़कें इस मार्ग से जुड़ जाने से करीब 40 गांव के लोगों को लाभ होगा।
मुख्य रूप से यह ग्राम होंगे लाभान्वित:- बेगमगंज से शुरू होकर आगे की ओर जाने वाला यह मार्ग पर सागोनी, ध्वाज, महुआखेड़ा, खामखेड़ा, खिरेटी, गोरखा, मरदेवड़ा, पड़रिया राजाधार, सुनेटी, रतनहारी, मरखेड़ा टप्पा, जमुनिया, बिछुआ, मझगवां सानी, किरंगी, रामपुरा, सकरदा, मवई, देवरी, पापड़ा, पिपलिया, सहका सहित करीब 40 गांव शामिल है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजाराम अहिरवार ने बताया कि मार्ग को प्रदेश सरकार ने अनुमोदित करके केंद्र सरकार के पास राशि स्वीकृति हेतु भेजा है राशि आते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा कर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button