क्राइममध्य प्रदेश

नवी कक्षा के छात्र की करंट लगने से हुई मौत

हाइवे पर हाईटेंशन की लाइन के निचे लगा रहा था बोर्ड, और हों गया हादसा

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । बेरसिया रोड़ स्थित बाईपास पर जन्मदिन का बोर्ड लगा रहे 17 वर्षीय युवक सचिन यादव पिता रामचरण यादव निवासी ग्राम मनीखेड़ी कोर्ट जो की कक्षा नवी के छात्र क़ो अनिकेतन चौकसे घर से बुलाकर लेकर गया और जन्मदिन का बोर्ड लगवाने ऊपर चढ़ाया, जहाँ बोर्ड लगवाया जा रहा था उस के ऊपर 35 केवीं की लाइट के तार निकले थे। बोर्ड लगाते समय सचिन तार में दौड़ रहे तेज़ करंट की चपेट में आ गया तीन नवंबर क़ो यह हादसा हुआ था ।घायल अवस्था में सचिन क़ो चिरायू अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया था आज रात्रि में उपचार के दौरान सचिन ने दम तोड़ दिया ।गाँधी नगर पुलिस ने मृग क़ायम कर जाँच शुरू की है।
सचिन तीन भाई बहन में सबसे छोटा था जो परिवार का लाडला था
परिजनों ने चौकसे पर आरोप लगाया की घटना के तीन घंटे तक हमें कोई सुचना तक नहीं दी गई और बगैर बताये हमारे बैटे क़ो ले गए थे।

Related Articles

Back to top button