बार-बार बदल रहा मौसम का मिजाज, रायसेन में भी बदली हवा की दिशा, एक दिन बाद लोगों को लगेगा तेज ठंड का एहसास

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । इस साल मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा हैं।अभी तक देवउठनी एकादशी कार्तिक पूर्णिमा के बीत जाने के बाद भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। अधिकतम तापमान अभी भी 32 डिग्री के आसपास चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। ऐसे में अब संभावना जातई जा रही है कि आगामी दिनों में ठंड तेज होगी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि अभी तक हवा की दिशा बीते 15 दिनों से पूर्व से चल रही थी। जिसके कारण ऐसा लगने लगा था कि बारिश हो सकती है।लेकिन ऐसे में अचानक हवाओं ने दिशा बदली है और अब हवा का रुख दक्षिण पूर्व से हो गया है, तब बारिश की संभावनाएं शून्य हो गई हैं।
मौसम वैज्ञानिक डर तोमर ने बताया कि 24 घंटे बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज होगी और लोगों को ठंड महसूस होने लगेगी। उन्होंने बताया कि हवा की दिशा से ही मौसम में उतार चढ़ाव आता है।इस साल दिवाली कार्तिक पूर्णिमा बाद भी लोगों को गर्मी का एहसास हवा के पूर्व से चलने के कारण हो रहा था, लेकिन अब हवा ने दिशा बदल ली है और एक दिन बाद लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।



